खैरागढ़ में कार्ल मार्क्स जयंती का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग में कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई गई। समाजशास्त्र विभाग की अतिथि व्याख्याता डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया ने बताया कि कार्ल मार्क्स अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता व शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं उन्हें गरीबों, श्रमिकों, मजदूरो, शोषितों के मसीहा कहा जाता है। मार्क्स ने अपने जीवन पर्यंत गरीबों, श्रमिकों, मजदूरो, शोषितों के अधिकारों के लिये संघर्ष किया तथा उन्हें संगठित करने के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया कार्ल मार्क्स के योगदान को भुला नहीं जा सकता। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य जो कि आपका पाठ्यक्रम का हिस्सा है इससे आपकी परीक्षा की तैयारी होगी साथ ही सरलता से आपको समझ में भी आएगी और लंबे समय से आपको याद रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आप लोगों के लिये महत्वपूर्ण है। छात्र-छात्राओं ने कार्ल मार्क्स की जीवन परिचय उनकी शिक्षा प्रमुख रचनाओं उनके सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डॉ.उमेंद चंदेल हिंदी अतिथि व्याख्याता, अंजली सिंह अंग्रेजी, सहायक प्राध्यापक सतीश माहला अर्थशास्त्र, शिक्षक धरमपाल वर्मा उपस्थित रहे। भानुप्रिया यादव, इंद्राणी, ओमीषा, दुलेश्वरी, आंचल बंजारे, दूज बाई, हेमलता वर्मा, लीलात्री साहू, कीर्ति यदु, दुलेश्वरी साहू, कुंती वर्मा, बिना वर्मा, गजेंद्र वर्मा, विक्की वर्मा, मिथिलेश बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।