KCG

मतगणना के लिये राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों एवं अभिकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. कल 3 दिसंबर को विधानसभा आम चुनाव की मतगणना को लेकर कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अभिकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मतगणना प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि और अभिकर्ता उपस्थित थे जिन्हे संबोधित करते हुये श्री वर्मा ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया संचालन में सभी से शांतिपूर्ण सहयोग आपेक्षित है।

मतगणना दिवस में अभिकर्ताओं की उपस्थित में ट्रेजरी में रखे डॉक मतपत्र को प्रातः 6:30 बजे स्थल तक लाया जायेगा। इसके बाद स्ट्रॉन्गरूम से क्रमश: ईवीएम को निकालकर टेबल रखा जायेगा। उक्त प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थिति के लिये कलेक्टर श्री वर्मा ने खासतौर पर निर्देश दिया, और बताया गया कि राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी या अभिकर्ता आदि रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी अधिमान्य पास के साथ ही प्रवेश कर पाएंगे। एक बार सुरक्षा घेरा में प्रवेश के बाद मतगणना समाप्ति पर ही बाहर निकल पाएंगे। प्रवेश सुरक्षा घेरा के भीतर मोबाईल व किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाना प्रतिबंधित और दंडनीय होगा। अभिकर्ता मतगणना हॉल में निर्धारित टेबल के सम्मुख सुनिश्चित स्थान पर बैठकर मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन और दी गई जानकारी को नोट करेंगे। इस दौरान अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस राजपूत, रिटर्निंग अधिकारी प्रकाश राजपूत सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सुनीलकांत पाण्डेय, घम्मन साहू और अन्य अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि व अभिकर्ता और मतगणना से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page