KCGUncategorized

लकड़ी बेचकर लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

खैरागढ़/गंडई। सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 125(बी) एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम गंडई थाना के कटंगी निवासी छविलाल पटेल (60 वर्ष) पिता मुंगी पटेल 4 अक्टूबर को लकड़ी बेचने के लिए गंडई आया था। लकड़ी बेचकर वापस कटंगी की ओर लौटते समय कटंगी रोड पर बरगद के पेड़ के नीचे गंडई की ओर से आ रहे वाहन क्रमांक सीजी 09 जेएल 4525 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए छविलाल पटेल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि छविलाल पटेल के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून निकलने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार वाहन चालक की पहचान विक्की रजक (21 वर्ष) पिता रामनाथ रजक निवासी ग्राम कटंगी थाना गंडई के रूप में हुई है। मृतक के परिजन की सूचना पर गंडई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में उप निरीक्षक चंद्रशेखर साहू द्वारा प्रकरण की जांच किए जाने का उल्लेख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page