KCG

बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की बैठक

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई की मासिक बैठक बुधवार शाम नगर के स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी के निर्देशानुसार प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर चिंता जताते हुए इसके विरोध में ‘स्मार्ट मीटर हटाओ’ अभियान को गंडई ब्लॉक के प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक रूप देने तथा आम लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेंगे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहन मन्नू चन्देल, पूर्व नगर अध्यक्ष चेतन देवांगन, जनपद सदस्य रमेश साहू, रणजीत चन्देल, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, पार्षद दिलीप ओगरे, लियाक़त अली, क्रांति ताम्रकार, शिव कुर्रे, शैलेन्द्र जायसवाल, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, गोवर्धन साहू, फिरोज मेमन, ताराचंद बंजारे, सुखनंदन चतुर्वेदी, दिलेश साहू, कन्हैया कुर्रे, लता देवांगन, चुक्का मरकाम, पवन बघेल, टोपलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page