KCG

तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: 22 जुलाई को खैरागढ़ में चक्का जाम और धरना प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार और ई.डी. की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 22 जुलाई को खैरागढ़ में जिला स्तरीय धरना, प्रदर्शन एवं चक्का जाम करेगी। यह विरोध प्रदर्शन टैम्पो चौक खैरागढ़ में दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाहियों का विरोध करना है। इस आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस सहित समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि एकजुट होकर हिस्सा लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने बताया कि यह आंदोलन भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ है। हमारे नेता और कार्यकर्ता झुकेंगे नहीं, हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरेंगे। इस प्रदर्शन में विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस के लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी, जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी कांग्रेस सहित पंचायत और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page