KCG

रामलला के दर्शन के लिए खैरागढ जिला के रवाना हुये 90 राम भक्त

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए छ.ग. सरकार द्वारा प्रदेश से राम दर्शन योजना अन्तर्गत खैरागढ़ जिले से 90 राम भक्त रवाना हुए. स्पेशल ट्रेन से भक्तों को रवाना करने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, दयाल दास बघेल छ.ग. शासन के मंत्री पूर्व विधान सभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक एंव संभाग के सभी जन प्रतिनिधि व सगंठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दुर्ग संभाग के सभी 20 विधान सभा के लिए अलग अलग बोगी में बैठाकर दुर्ग से अध्योधा के लिए प्रस्थान किया गया जिसमें खैरागढ, छुईखदान, गण्डई से 90 रामभक्त अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुये. सभी राम भक्तों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन पहुचंकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विकांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू व जिला सहसंयोजक विकेश गुप्ता ने दर्शानार्थियों को मगंलमय यात्रा की शुभकामनाये दी. हर प्रसाद वर्मा, केशव चंदेल, पारस ठाकरे नरोत्तम सिन्हा, ललित सोनी, गोरेलाल वर्मा, संतन साहू, महेन्द्र यादव, संतोष ठाकुर, भुवन वर्मा, आंनद पटेल, मनोज जैन, कृष्णकांत महोबिया, उमेश वर्मा, अनुज साहू सहित छः मण्डल से 90 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुये हैं. अयोध्या के लिए आगामी 28 तारीख को अगला दल रवाना होगा जिसमें जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page