हेल्थ

राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में वेसलियन स्कूल के अथर्व का चयन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा के लिये वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल खैरागढ़ के छात्र अथर्व सिंह का चयन हुआ है। छात्र के चयन पर संस्था के प्राचार्य एस.मसीह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है और कहा है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्था के छात्र का चयन संगीत नगरी सहित जिले के लिये गौरव की बात है। जानकारी अनुसार वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत छात्र राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने शुक्रवार 30 अगस्त को अंबिकापुर रवाना होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page