Uncategorized

होली से पहले दुर्ग में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज दुर्ग। होली पर्व के मद्देनज़र जहां एक ओर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है वहीं दूसरी ओर अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने छापा मारकर 16 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट परिसर में कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। घेराबंदी के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपये नगद 22 मोबाइल फोन तीन मोटरसाइकिल और तीन चारपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, सत्यम विहार रायपुर, मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर दुर्ग, विनोद अमरदास, नारायण टंडन मनगटा, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, संजय साहू रायपुर, मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ महेंद्र साहू अमलेश्वर, दुर्गेश, सत्यनारायण साहू और पुनीत राम साहू शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page