KCG

कलेक्टोरेट में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने फहराया तिरंगा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान कलेक्टर चंद्रवाल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उ

न्होंने कहा कि आजादी के लिए अनेक वीरों ने यातनाएं सहीं और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके संघर्ष के कारण ही देशवासियों को स्वतंत्र राष्ट्र में जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए बलिदानों को याद करने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों राष्ट्रीय एकता और देश की स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर भी देता है। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए। समारोह के दौरान कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। वहीं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचा, रेणुका रात्रे, देवेस साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page