Uncategorized

मुस्लिम जमात के वरिष्ठ कारोबारी फकीर मोहम्मद मोतीवाला का निधन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मुस्लिम जमात के मुअज़्ज़िज़ एवं गोल बाजार निवासी वरिष्ठ कारोबारी जनाब फकीर मोहम्मद मोतीवाला का सोमवार 2 फरवरी की दोपहर इंतकाल हो गया। वे 78 वर्ष के थे। खैरागढ़ अंचल में ‘भारत बूट हाउस’ के संचालक के रूप में उनकी विशेष पहचान थी और वे वर्षों तक व्यापार जगत में सक्रिय रहे। जानकारी अनुसार जनाब मोतीवाला बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण उनका उपचार जारी था इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मंगलवार को खैरागढ़ के दाऊचौरा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, परिजन, शुभचिंतक एवं व्यापारिक सहयोगी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जनाब फकीर मोहम्मद मोतीवाला अपने सरल स्वभाव, ईमानदार कारोबारी छवि और सामाजिक सहभागिता के लिए जाने जाते थे। वे भारत स्टेशनरी के संचालक सादिक हुसैन मोतीवाला के पिता थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page