Uncategorized

भैंस से टकराया 35 वर्षीय युवक, बुरी तरह घायल

घायल युवक को जिला अस्पताल किया रिफर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर से कुछ दूर ग्राम कोड़ेनवागांव मार्ग में एक बाईक चालक युवक भैंस से टकरा गया और बुरी तरह घायल हो गया, घायल युवक का खैरागढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया है. जानकारी अनुसार ग्राम विक्रमपुर निवासी अमित वर्मा पिता मुंशी वर्मा उम्र 35 साल शुक्रवार 12 मई को अपने काम से खैरागढ़ आया हुआ था और शाम तकरीबन 8 बजे वह अपने गांव वापस लौट रहा था. कोड़ेनवागांव से पहले मौजूद सूखा तालाब के पास रास्ते में अचानक भैंस आ गया जिसे युवक देख नहीं पाया और भैंस से टकरा गया. दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गया. राहगीरों की सहायता से 108 को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद 108 की सहायता से घायल युवक को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकत्सकों ने उसे उच् च उपचार के लिये राजनांदगांव जिला अस्पताल रिफर कर दिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page