KCG

जर्जर हो चुके स्टेट हाईवे पर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में ढिमरिंकुआ से गंडई तक स्टेट हाईवे की खराब स्थिति को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने कहा कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे उड़ती धूल और उखड़ी सतह के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन छात्र, व्यापारी, मरीज और ग्रामीण बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं लेकिन खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कुछ समय पहले सड़क की मरम्मत कराई गई थी लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता कमजोर होने से सड़क फिर से खराब हो गई। सड़क की बदहाली का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। गंडई से जिला मुख्यालय खैरागढ़ तक पहुंचने में लोगों को सामान्य से अधिक समय लग रहा है। ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क मरम्मत शुरू नहीं की गई तो जनहित में उग्र आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमन सोनी, गौकरण जंघेल, गौकरण वर्मा और जिला महामंत्री संजय जंघेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page