Uncategorized

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ईडी का पुतला फूंका

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र और कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर पूरे प्रदेश भर में कांग्रेसियों में आक्रोश की लहर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खैरागढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुये विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ईडी प्रवर्तन निदेशालय का पुतला जलाया और इसे भाजपा सरकार की प्रतिशोध की राजनीति करार दिया।प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों का आरोप था कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल को रिहा करो ईडी वापस जाओ और “तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मुख्य मार्ग से हटाने की कोशिश की। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई हालांकि स्थिति को पुलिस ने तत्परता से नियंत्रित कर लिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, राजा सोलंकी, पार्षद दिलीप लहरे, दयाराम पटेल, रत्नेश सारथी, शिवम यादव, सत्यम सारथी, रतन कोमल वर्मा, लक्की सारथी, बट्टा एसके और सोहेल खान ने किया। इन नेताओं ने युवा नेता बघेल की गिरफ्तारी को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए तत्काल रिहाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page