अपराध

रेस्टोरेंट संचालक को उसके नौकर ने मारा चाकू

शराब पीने पैसा नहीं देने पर किया चाकू से हमला

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. सोमवार की रात नगर में संचालित खैरागढ़ जंक्शन रेस्टोरेंट के संचालक पर उसी के यहां काम करने वाले खानसामा ने चाकू से हमला कर दिया. खैरागढ़ थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक नौकर ने शराब पीने रूपये मांगे और इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक के साथ उसका विवाद हो गया. जानकारी अनुसार प्रार्थी वेदांत सिंह पिता रजिव सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी राजफेमली खैरागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुनील तामंग (नेपाली) पिता छोंग तामंग हाल निवास पुराना बस स्टैण्ड खैरागढ़ ने लगभग 8:30 बजे उससे शराब पीने के लिये पैसा मांगा, पैसा नहीं देेने पर आवेश में आकर युवक ने गाली गलौज कर अपने जेब में रखे चाकू को निकाला और वेदांत के पेट में बायी ओर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद उनके साथियों ने बीच बचाव किया.

पुलिस ने अरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 327 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश कुमार साहू के नेतृृत्व में पुलिस टीम चाकूबाज सुनील तामंग को उसके घर पुराना बस स्टैण्ड से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर एक नग लोहे के चाकू को कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में सउनि बिरेन्द्र चंद्रकार, प्रआर तेजान सिंह, डुलेश्वर साहू व कांता कुसरे का सराहनीय कार्य रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page