अपराध

जिले की सीमा से लगे सिवनी बरघाट में 50 से ज्यादा गौवंश की हत्या के बाद तनाव, आज बजरंग दल द्वारा बंद का आव्हान

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले से लगे मध्य प्रदेश के सिवनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 50 से अधिक गायों के शव मिले हैं। मामला मध्य प्रदेश में पडोसी जिले शिवनी के बरघाट तहसील के धुमा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां वैन गंगा नदी के किनारे एवं सुनवारा चौकी थाना धनोरा अंतर्गत पिंडरई में गोवंश मृत पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में सोहाद्र बिगाड़ने के लिये किसी ने गायों की हत्या कर उनके शवों को यहां फेंका दिया। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर लगभग 50 से ज्यादा गायों के शव मिले हैं। धूमा और घंसौर में नदी और तालाब के पास गायों के गले पर कटे हुये शव मिलने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और इसी के चलते बजरंग दल ने बंद का आह्वान किया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है वहीं बरघाट मुस्लिम समाज ने भी घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृत मवेशियों में ज्यादातर गायों के सिर कटे हुये हैं। एक बैल का भी शव मिला है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है।
पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में 19 गौवंश के शव मिले हैं। वहीं धूमा क्षेत्र में लगभग 32 गौवंश की गर्दन कटी मिली। पुलिस ने शवों को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। नदी में जेसीबी नहीं उतरने के बाद ग्रामीणों ने शवों को रस्सी से बांधकर खींचा गया वहीं पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाकर नदी से निकाले गए मवेशियों के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें दफना दिया गया हैं। मामले के तूल पकड़ने पर शिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने मामले पर कहा कि पुलिस और संबंधित सभी विभाग जांच में जुटे हुए हैं। जैसे ही इस मामले में कुछ खुलासा होगा और आरोपियों का पता चलेगा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी वहीं पूरे मामले पर शिवनी एसपी राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से ये कृत्य किया है। पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page