KCG

महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां होंगी दोगुनी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम विश्वास और स्नेह का पर्व है। इस बार संतोषी साहू के लिए यह पर्व पारिवारिक खुशियों के साथ आर्थिक आत्मविश्वास भी लेकर आया है। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से उन्हें रक्षाबंधन की तैयारियां करने में सहूलियत मिली है। संतोषी साहू इस राशि से अपने भाई के लिए राखी मिठाई और त्योहार की आवश्यक सामग्री खरीदने की तैयारी कर रही हैं। संतोषी साहू ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करना उनके लिए बेहद खास पल होता है। त्योहार पर भाई-बहन का मिलना एक-दूसरे को मिठाई खिलाना और परिवार के साथ खुशियां साझा करना इस पर्व की विशेषता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता त्योहार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना की 30वीं किस्त मिलने से उन्हें काफी खुशी हुई है। अब वे अपनी जरूरत के अनुसार राशि का उपयोग करते हुए अपने भाई की पसंद की राखी खरीद सकेंगी। उनके लिए भाई की कलाई पर राखी बांधना केवल एक रस्म नहीं बल्कि भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और आपसी स्नेह का प्रतीक है। संतोषी साहू ने कहा कि बहनों का मान विष्णु भैया का सम्मान महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आर्थिक निर्णय लेने का विश्वास बढ़ रहा है। इससे महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ परिवार की खुशियों में भी आर्थिक रूप से योगदान दे पा रही हैं। उनके अनुसार महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने का आत्मविश्वास भी है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक अवसर पर इस राशि का उपयोग कर वे अपने भाई के प्रति स्नेह व्यक्त करने के साथ परिवार के साथ त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकेंगी। रक्षाबंधन के दिन संतोषी साहू अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी खुशहाल और समृद्ध जिंदगी की कामना करेंगी। परिवार के साथ मिलकर मिठाई और त्योहार की खुशियां साझा करने की तैयारी भी उन्होंने की है। इस तरह उनके लिए इस बार रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते के साथ आर्थिक संबल आत्मविश्वास और खुशियों का पर्व बनकर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page