Uncategorized

कलेक्टर ने किया एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने गुरुवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कुम्ही, पांडादाह, चिखलदाह तथा नगरीय क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की प्रगति जानी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चंद्रवाल ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर गणना पत्रक के माध्यम से मतदाता सत्यापन कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और गंभीरता से करें। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची से किसी भी परिस्थिति में न छूटे, जबकि मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने एसआईआर कार्य को तय समय-सीमा के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बीएलओ को मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और सक्रिय करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page