पॉलिटिक्स

भाजपा के आईटी प्रभारी विनीत पांडेय ने थामा कांग्रेस का हाथ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़.भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रभारी विनीत पांडेय ने कांग्रेस पार्टी की विधि व सदस्यता ले ली है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आईटी सेल प्रभारी पांडेय के कांग्रेस प्रवेश से भाजपा को बड़ा झटका लगा है, विनीत पांडेय ने छत्तीसगढ़ के निवृतिमान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया के समक्ष कांग्रेस की विधवत सदस्यता ली है, विनीत पांडेय के कांग्रेस प्रवेश के बाद डॉ. डहरिया ने एक्स (x) पर ट्वीट करते हुए कहा है कि
आरंग क्षेत्र में बह रही विकास की गंगा से प्रभावित होकर बीजेपी पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। भाजपा के मुख्य कार्यकर्ता IT cell प्रभारी विनीत पांडेय जी ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page