KCG

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट की गई खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पर केंद्रित किताब “गाय एक वरदान”

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पर केंद्रित किताब “गाय एक वरदान” भेंट की गई। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी पदम डाकलिया (अखिल जैन) द्वारा लिखित “गाय एक वरदान” पुस्तक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के डायरेक्टर सुनील मानसिंगा ने भेंट की। उन्होंने गौ विज्ञान केंद्र देवलापार की भी किताब पूर्व राष्ट्रपति को भेंट की। इस दौरान करीब 30 मिनट तक पूर्व राष्ट्रपति ने गौ सेवा व जीव दया पर चर्चा की और खैरागढ़ के मनोहर गौशाला के संबंध में जानकारी ली। पूर्व राष्ट्रपति को विशेष तौर पर मनोहर गौशाला में होने वाले रिसर्च और कामधेनु माता के बारे में बताया गया। साथ ही फसल अमृत, गौ अर्क सहित गौशाला में होने वाले रिसर्च और बनने वाले उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page