अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को ठेलकाडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने थाना ठेलकाडीह में अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट 17 जून को थाना ठेलकाडीह में दर्ज कराई थी. पुलिस ने धारा 363 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी संतोष सिंह के निर्देशन, एएसपी संजय महादेवा व एसडीओपी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिग अपहृता की पतासाजी शुरू की गई. पुलिस ने अपराध कायमी के महज 12 घण्टे के भीतर अपहृता सहित आरोपी का पतासाजी कर नंदिनी अहिवारा जिला दुर्ग से बरामद किया गया. आरोपी समीर अली पिता पीर अली उम्र 22 वर्ष निवासी रजानगर खेरदा दैहान थाना जामुल जिला दुर्ग हाल निवास वार्ड क्र.13 नंदनी अहिवारा के कब्जे से बालिका को सकुशल बरामद कर पीडि़ता को परिजनों को सौंपा गया तथा आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376 भादवि तथा 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. कार्यवाही में सउनि केके राय, प्रआर सुरेश सिंह राजपूत, आरक्षक बिसाहू यादव, प्रकाश राजपूत, रमाकांत उपाध्याय, मआर बृजकुमारी दीवान व राजेश्वरी साहू की भूमिका अहम रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page