राजनांदगांव

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रसोईया संघ करेंगे हड़ताल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 4 सितम्बर से छग स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण संघ भी हड़ताल पर उतरेंगे. हड़ताल को लेकर संघ के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप सूचना भी दी है जिसमें लिखा है कि छग स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ के बैनर तले राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत रसोईया कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांग यथा रसोईया को नियमित करने, रसोईया को कलेक्टर दर पर मानदेय देने तथा रसोईया को निकालकर बाहर करना बंद करने को लेकर आगामी 4 सितम्बर से रायपुर स्थित बुढ़ा तालाब में हड़ताल पर बैठेंगे वहीं 7 सितम्बर को धरना प्रदर्शन कर रैली भी निकाली जायेगी और रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page