अपराध

अवैध शराब तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. गातापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार रविवार 29 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब बिक्री करने की नियत से ग्राम मुढ़ीपार से खपरी रोड की ओर जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ग्राम खपरी जाने वाले रोड पहुंची जहां पुल के पास ग्राम मुढ़ीपार में रेड कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान आरोपी चंदन शर्मा पिता शिकंदर शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बल्देवपुर को पकडक़र तलाशी ली गई जहां 34 पौवा देशी प्लेन मदिरा बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्व कर न्यायालय के आदेश पर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया. उक्त कार्यवाही में सउनि पुरूषोत्तम निर्मलकर, जयमल उईके, प्रआर राकेश कांडे, रमेश सिन्हा, आरक्षक प्रेमसागर बांधव, जयकुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page