Uncategorized

विश्वविद्यालय में हिन्दी साहित्य परिषद का गठन

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में सत्र 2025-26 के लिए हिन्दी साहित्य परिषद का गठन किया गया है। साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विभाग के सांस्कृतिक शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने हेतु यह परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवगठित परिषद में दीपाक्षी मेश्राम (एम.ए.अंतिम वर्ष) को अध्यक्ष, सरिता मरकाम (एम.ए.प्रथम सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, समीरचंद्र साहू (बी.पी.ए. तृतीय वर्ष) को सचिव एवं राघवेन्द्र दास मानिकपुरी (बी.पी.ए. द्वितीय वर्ष) को सहसचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इन्दु यादव, मानसी रजक, मुस्कान सिन्हा, मिथलेश वर्मा, निधि चन्द्रा, शीतला कहरा, शुभी पाण्डेय, आकाश राऊत, शिखा साहू, हुनर डनसेना तथा युगेश्वर चन्द्रा का चयन किया गया है। हिन्दी विभाग में जयंतियाँ, पाठ्येतर गतिविधियाँ एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजन परिषद के माध्यम से ही सम्पन्न किए जाते हैं। नव-मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अधिष्ठाता कला संकाय प्रो.मृदुला शुक्ल, विभागाध्यक्ष प्रो.राजन यादव एवं एसोसिएट प्रो.डॉ. देवमाईत मिंज सहित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page