Uncategorized

ग्राम खजरी में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

खैरागढ़। ग्राम खजरी में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार 29 अक्टूबर 2026 को थाना खैरागढ़ पुलिस को ग्राम खजरी में दो व्यक्तियों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर आम लोगों को परेशान करने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खैरागढ़ पुलिस की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले दोनों अनावेदकों को पकड़कर थाना लाया गया। पकड़े गए अनावेदकों की पहचान सिद्धू गेंडे पिता ढेलूराम उम्र 20 वर्ष एवं नंदकुमार पिता जुमेलाल जोशी उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खजरी थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दोनों अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page