राजनांदगांव

वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र मोहन शुक्ल को मातृशोक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. देश के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ साहित्यकार प्रो.डॉ.वीरेन्द्र मोहन शुक्ल की माता का मंगलवार को निधन हो गया. श्रीमती शिरोमणि देवी शुक्ल पति स्व.मंशाराम शुक्ल 92 वर्ष की थी और वयोवृद्ध होने के कारण बीते कुछ समय से स्वास्थ्यगत समस्याओं से पीडि़त थी.

दिवंगत श्रीमती शुक्ल इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शोध विभाग की प्रभारी व कला संकाय की पूर्व अधिष्ठाता प्रो.डॉ.मृदुला शुक्ल की सासुमां थी, बुधवार को लालपुर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके पौत्र शाश्वत शुक्ल ने उन्हें मुखाग्रि दी. अंतिम यात्रा में क्षेत्र के साहित्यकारगण, प्राध्यापकवृंद सहित पत्रकार, बुद्धजीवी व नागरिकगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page