KCG

स्वच्छता दीदीयों ने पालिका कर्मियो के साथ निकाली जनजागरूकता रैली

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. स्वच्छता दीदीयों के संग पालिका कर्मियो ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान की अपील के साथ नगर वासियों को जागरूक किया. सीएमओ प्रमोद शुक्ला के मार्गदर्शन मे आयोजित कार्यक्रम मे जिला स्वीप नोडल डीईओ लालजी द्विवेदी ने सभी को मतदान का संकल्प दिलाया जिसके बाद नपा कर्मियो के साथ स्वच्छता दीदीयो व अधिकारियो कर्मचारियो ने रैली निकालकर जागरूक समाज की क्या पहचान, शत प्रतिशत होगा मतदान की अपील करते हुए पालिका परिसर में शपथ लेकर नया बस स्टैंड, अम्बेडकर चौक, सहित नगर के मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों से होते हुये नगर भ्रमण किया. इस दौरान सीएमओ प्रमोद शुक्ला, सहायक स्वीप नोडल केके वर्मा, उपअभियंता दीपाली तंबोली मिश्रा, लेखापाल दुष्यंत श्रीवास, मनोज शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page