राजनांदगांव

दाऊचौरा में मनाई गई गुरू घासीदास जयंती

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. दाऊचौरा वार्ड क्र.16 में गुरु घासीदास बाबा की 166वीं जयंती रविवार 18 दिसंबर को धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा मौजूद रहे वहीं अध्यक्षता नपा सभापति शत्रुहन धृतलहरे ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति दिलीप लहरे, अधिवक्ता रामकुमार जांगड़े, नरेश गेंड्रे व उत्तरा कुर्रे मौजूद रहे.

इस दौरान सभापति शत्रुहन धृतलहरे ने जैतखाम में ध्वजारोहण किया तत्पश्चात अतिथियों ने पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम में गुरु घासीदास के अनुयायियों ने नगर में शोभायात्रा निकाली जो नगर भ्रमण कर पुन: दाऊचौरा पहुंची. समाज की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने सतनाम भवन के बाहर सौंदर्यीकरण के लिये 1 लाख रूपये तथा शत्रुहन धृतलहरे ने 50 हजार रूपये देने की घोषणा की.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page