KCG

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा: युवक की दर्दनाक मौत

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. वनांचल ग्राम कल्लेपानी में एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय नवजवान युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बकरकट्टा थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम कल्लेपानी निवासी शोभित गोंड पिता रामसिंह गोंड उम्र 32 वर्ष खेत की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर निकला था काम खत्म कर जब वह दोपहर करीब 12 बजे घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में एक ढलान के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर चला रहा शोभित ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page