KCG

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन परिवेश से कराया परिचय

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। शासकीय महाविद्यालय गंडई में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीए बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. वर्मा ने की है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था अनुशासन नियमित कक्षाओं परीक्षा प्रणाली तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को एनएसएस रेड रिबन क्लब रेड क्रॉस एवं खेलकूद जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा में हुए शैक्षणिक एवं पाठ्यक्रमीय बदलावों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता कौशल विकास और समग्र व्यक्तित्व निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. एन. एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के साथ अध्ययन और रचनात्मक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक टी. एल. वर्मा, जी. के. कौशिक, बी. आर. वर्मा, पी. के. अमिला, डॉ. पद्मिनी सिन्हा, डॉ. दिलेश्वरी साहू, डॉ. गौरव जैन, आसित साहू, दीपांशु यादव, डॉ. तामेश्वर प्रसाद, शिल्पी देवांगन, योगिता लहरे, हेमंत मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराने के साथ उनमें अनुशासन जिम्मेदारी अध्ययन के प्रति रुचि और सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page