KCG

राज्यपाल से मिले मनोहर गौशाला के ट्रस्टी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन ने शुक्रवार 29 नवंबर को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। उन्होंने गौशाला में विराजित जीरावला पार्श्वनाथ प्रभु के 2901वें जन्म कल्याणक एवं गौशाला के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। श्री जैन ने चरक ऋषि की पद्धति से निर्मित गोबर की चटाई, गोबर की वैदिक माला और गौ आधारित खेती से उपार्जित प्रथम धान की फसल भेंट स्वरूप उन्हें प्रदान की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page