KCG

नवरात्रि पर बाल युवा सरस्वती उत्सव समिति दाऊचौरा द्वारा 10 अक्टूबर को रंग तरंग का कार्यक्रम

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नवरात्रि के पावन पर्व पर बाल युवा सरस्वती उत्सव समिति वार्ड नंबर 16 देवांगन पारा द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा 10 अक्टूबर गुरुवार को राजनांदगांव के प्रसिद्ध रिकॉर्डिंग डांस संस्था रंग तरंग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संध्या 7 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा 11 अक्टूबर शुक्रवार को हवन के बाद महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र देवांगन (पिंटू) ने सभी वार्ड वासियों और नगर वासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों और महाप्रसाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण करें।समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र देवांगन (पिंटू) ने कहा हमारा उद्देश्य समाज में एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। हमें उम्मीद है कि इस आयोजन में सभी लोग शामिल होंगे और इसका लाभ उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page