KCG

नवरात्रि पर्व पर सघन वाहन जांच, 352 प्रकरणों में 5.18 लाख रुपये का लगा जुर्माना

खैरागढ़. नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा व्यापक स्तर पर प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन जांच के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में कुल 352 प्रकरण दर्ज किए गए जिनमें 5 लाख 18 हजार 700 रुपये का समन शुल्क/अर्थदंड वसूला गया। कार्रवाई के अंतर्गत बिना हेलमेट वाहन चलाने के 77 प्रकरण, तीन सवारी बैठाने के 224 प्रकरण तथा शराब पीकर वाहन चलाने के 51 प्रकरण शामिल हैं। जिला पुलिस द्वारा जहां एक ओर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर के महत्व तथा सड़क सुरक्षा मित्र जैसी पहल के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page