Uncategorized

नवीन कन्या महाविद्यालय के गणित विभाग में हुआ अतिथि व्याख्यान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह के गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक वी.के. मसियारे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। श्री मसियारे ने छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) के अंतर्गत विषय चयन, उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं तथा किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही योग के विभिन्न क्षेत्रों और उसके करियर संबंधी अवसरों के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीएससी, एसएससी और सीजी व्यापम से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया और छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक गणित विभाग की अतिथि सहायक प्राध्यापक वर्षा साहू रही। कार्यक्रम में हिंदी विभाग से डॉ.मेधाविनी तुरे, इतिहास विभाग से दुर्वासा सिन्हा, सुश्री मैथिली पटेल, वासुदेव साहू, शिखा जोशी, टिकेश्वरी साहू, सौम्या गुप्ता, सौरभ साहू सहित अन्य सहायक प्राध्यापकगण एवं महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page