Uncategorized

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकापारकला में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा ने की।समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ग्रामीण खेल आयोजन से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं में खेल भावना एवं अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण होती हैं। श्री सिंह ने प्रतियोगिता में हारने वाली टीमों को निराश न होने और निरंतर अभ्यास और मेहनत से सफलता मिलती है कहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में चयनित होने पर ग्राम टेकापारकला के युवा मनीष श्रीवास को मंच पर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुर्रे, संतोष वर्मा, अशोक वर्मा, हेमलाल वर्मा, भागी वर्मा, दुर्गा वर्मा, रामकुमार वर्मा, रामचंद वर्मा, चंद्रेश वर्मा, दिनु नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page