Uncategorized

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक प्रदीप उइके को भावभीनी विदाई

गंडई-पंडरिया। वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा से लगभग पांच किलोमीटर दूर संकुल रामपुर के अंतर्गत प्राथमिक शाला कोसमर्रा के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक प्रदीप उइके का संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत, ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजित समारोह भावुक और गरिमामय रहा। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री पटेल ने प्रदीप उइके के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के प्रति उनकी लगन, कार्यशैली और समर्पण की सराहना की। संकुल समन्वयक मनोज मरकाम ने उनके शैक्षणिक योगदान, त्याग एवं सेवाभाव पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन परिचय से उपस्थितजनों को अवगत कराया। इस अवसर पर संकुल परिवार की ओर से प्रदीप उइके को श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों, ग्रामवासियों एवं उनके पूर्व विद्यार्थियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संकुल के व्याख्याता, प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण, ग्राम पंचायत के सरपंच-पंच, आमगांव संकुल समन्वयक खुशरो जी, एम.एस. मरकाम, विनेश बांसरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक मनोज मरकाम ने किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page