KCG

दिनदहाड़े जनपद कार्यालय से स्कूटी चोरी करने वाला पश्चिम बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. दिनदहाड़े जनपद कार्यालय से स्कूटी चोरी करने वाले पश्चिम बंगाल के शातिर चोर को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी शातिर चोर फेरीवाला बनकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जानकारी अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी नितेश गौतम तथा खैरागढ़ एसडीओपी आशारानी के मार्गदर्शन में एवं अनिल शर्मा थाना प्रभारी खैरागढ़ के नेतृत्व 3 अप्रैल 2025 को दिनदहाड़े जनपद कार्यालय से स्कूटी चोरी कर ले गये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जनपद पंचायत खैरागढ़ के कर्मचारी खिलेश्वर वर्मा निवासी ग्राम टेकापार मुढ़ीपार 3 अप्रैल गुरुवार को करीब 12 बजे अपनी मोपेड रोज की तरह जनपद पंचायत कार्यालय के पार्किंग में रखकर अन्दर चला गया लेकिन जल्दबाजी में वह गाड़ी से चाबी निकालना भूल गया था जब कुछ देर बाद उसे चाबी नहीं मिली तो उसे याद आया कि उसने चाबी गाड़ी में लगी छोड़ दी थी युवक भागकर बाहर आया और पार्किंग में जाकर देखा तो उसकी मोपेड वाहन वहां नहीं थी उसने आस पास देखा लेकिन गाड़ी कही नहीं मिली। जिसके बाद उसने गाड़ी चोरी होने की शिकायत खैरागढ़ थाने में की। मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट हुई थी। चोरी हुई स्कूटी की लगातार तलाश की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि कोई अज्ञात व्यक्ति आमनेर नदी के पुल के पास स्कूटी को छुपा कर विक्रय करने की बात कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना स्टाफ व साइबर सेल केसीजी के बल को रवाना किया गया जहां आरोपी स्कूटी के पास मिला जो पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड कर खैरागढ थाना लाया गया। आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू दास पिता राधेश्याम उम्र 37 साल निवासी ग्राम उत्तरकला कला थाना नवरदीप जिला नादिया का होना बताया जो राजनांदगांव मे रहकर फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करता है। घटना दिनांक को जनपद कार्यालय के पास खड़ी स्कूटी को चोरी कर ले गया था जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने के सबूत पाये जाने से 9 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में उपनिरीक्षक बीआर सिन्हा, प्र.आर. कमलेश श्रीवास्तव, आरक्षक त्रिभुवन यदु, रमाकांत उपाध्याय, प्रमोद साहू व खैरागढ स्टॉफ की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page