KCG

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप दिसम्बर माह में विविध कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन के लिये कार्ययोजना बनाने के लिये कहा है और शासन की योजनाओं को पहुंच जन-जन तक हो इसके लिये नियमित तौर पर जनता से जुड़कर कार्य करते रहने की बात कही। श्री वर्मा द्वारा बैठक में धान खरीदी की भी समीक्षा की और धान खरीदी में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने व उपार्जन केन्द्रों में सुगम रूप से धान की खरीदी करने बात दोहराई। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुये कलेक्टर ने केन्द्रों में संग्रहित धान का उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित कर कहा उठाव नियमित तौर से होता रहे वहीं सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायतों एवं प्राप्त अन्य आवेदनों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जिसमें लंबित प्रकरण, जवाबदावा प्रस्तुत होने वाले प्रकरण और कंटेप्ट लगने वाले प्रकरणों की सिल सिले वार गहन समीक्षा की। लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने निर्देश दिया। बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, खैरागढ़ एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, छुईखदान एसडीएम रेणुका रात्रे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page