Uncategorized

थाना दिवस में गूंजा आमजनो का स्वर: आईजी व एसपी ने सुनी समस्याएं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के सभी थानों और चौकियों में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना गातापार में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य एवं एसपी लक्ष्य शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। थाना दिवस में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, पत्रकारों, ग्राम प्रमुखों और कोटवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आम नागरिकों ने शराब बिक्री, मादक पदार्थों की समस्या, सड़क दुर्घटनाएं, नाबालिकों द्वारा वाहन संचालन, सिगरेट सेवन और साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दे रखे। वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही के लिये थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में साइबर क्राइम रोकथाम, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही आवारा मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय भी सुझाए गए।

थाना दिवस के तहत एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम, एसडीओपी प्रदीप येरेवार, एसडीओपी मानक राम कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रमेश चंद्रा और साइबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव ने भी अलग-अलग थानों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि जिले में शराबखोरी, नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page