माहभर में 11 समितियों में 6409 किसानों ने बेचा 54 करोड़ से अधिक का धान

अब तक 87230 क्विंटल धान का हो चुका है उठाव
सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. धान खरीदी प्रारंभ होने के माहभर बाद खैरागढ़ शाखा के 11 समितियों में 6409 किसानों से 54 करोड़ 22 लाख 59 हजार 504 रूपये की धान खरीदी की गई है वहीं मिलर्स द्वारा 87230 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है. बता दे कि छग शासन द्वारा बीते 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरूआत की गई है जिसके माहभर बाद खैरागढ़ ब्लॉक में धड़ल्ले से धान की खरीदी की जा रही है. माहभर में खैरागढ़ शाखा के धान खरीदी केन्द्र अमलीपारा में 947 किसानों से 360028.00 क्विंटल, गाड़ाडीह में 645 किसानों से 28422.40 क्विंटल, आमदनी में 482 किसानों से 20547.80 क्विंटल, बैहाटोला में 415 किसानों से 15523.20 क्विंटल, बढ़ईटोला में 694 किसानों से 31783.60 क्विंटल, टोलागांव में 569 किसानों से 21677.60 क्विंटल, डोकराभाठा में 462 किसानों से 22578.00 क्विंटल, सलोनी में 690 किसानों से 22200.00 क्विंटल, कामठा में 526 किसानों से 22555.40 क्विंटल, जालबांधा में 497 किसानों से 20104.80 क्विंटल तथा मड़ौदा में 482 किसानों से 23300.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है. इस तरह इन 11 समितियों से कुल 6409 किसानों से 54 करोड़ 22 लाख 59 हजार 504 रूपये की धान खरीदी की गई है. समितियों में धान उठाव की बात करें तो इस वर्ष इन समितियों से कुल 87230 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा अब तक किया जा चुका है वहीं 177491.60 क्विंटल धान समितियों में शेष बचा हुआ है.
