KCG

जुआरियों पर कहर बनकर बरस रही गंडई पुलिस, अब तक 25 से अधिक जुआरी धरे गए

गंडई। क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ गंडई पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक 25 से अधिक जुआरियों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 14 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 3,880 नगद, ताश की 52 पत्ती के तीन पैकेट तथा एक अधजली मोमबत्ती जप्त की गई है। 5 एवं 6 नवंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बिरनपुर कला स्थित मुक्तिधाम पुलिया, बिजली ऑफिस तथा ग्राम कटंगी मुक्तिधाम के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान मोमबत्ती एवं बिजली की रोशनी में ताश की 52 पत्ती पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे 14 लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम बिरनपुर कला के ताम्रध्वज साहू, भानुराम साहू, ठालेश्वर कुमार साहू, यशवंत कुमार साहू, सुरेश कुमार साहू, गुलशन साहू, डोमार साहू, महेश साहू एवं इंद्रकुमार सहित ग्राम कटंगी के सेवाराम पटेल, भगवत निर्मलकर, छोटू रजक उर्फ खेमचंद तथा पुनाराम पटेल शामिल हैं।तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गंडई पुलिस द्वारा जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page