KCG

आदिवासी-एससी छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 126 रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन व अध्ययन की बेहतर व्यवस्था तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में विभाग के अंतर्गत कुल 23 छात्रावास एवं आश्रम संचालित हैं। इनमें से वर्तमान में 8 संस्थानों में कुल 126 सीटें रिक्त हैं जिन पर नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। रिक्त सीटें आदिवासी बालक आश्रम बकरकट्टा, आदिवासी बालक आश्रम गातापार जंगल, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास खैरागढ़, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बाजार अतरिया, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास ठेलकाडीह, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास साल्हेवारा, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास समुंदपानी तथा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास छुईखदान में उपलब्ध हैं। सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी संबंधित छात्रावास के अधीक्षक, अधीक्षिका अथवा संस्था प्रमुख से संपर्क कर निर्धारित नियमावली के अनुसार प्रवेश ले सकते हैं। विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक छात्र शासन की आवासीय शिक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page