KCG

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईव्हीएम मशीनों का रेंडीमाइजेशन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के. द्वारा जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र 73 खैरागढ़ तथा डोंगरगढ़ क्षेत्र 74 ईव्हीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडीमाइजेशन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से विस्तार पुर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत ईवीएम का वितरण सुनिश्चित किया जाता है इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी एस राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री टंकेश्वर साहू, जिला सूचना अधिकारी श्रीमति श्वेता चौबे, प्रोग्रामर श्री जॉन्शन मिंज सहित चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page