छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी 22 जनवरी को स्कूल-कालेजों में छुट्टी

सत्यमेव न्यूज़/रायपुर. छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को स्कूल कालेजों में छुट्टी की घोषणा की है. 22 जनवरी को जब राममंदिर में भगवान राम की ​मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी उस दिन पूरे देश में उत्सव का माहौल रहेगा. ऐसे में छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को स्कूल कालेजों में छुट्टी को घोषणा की है. बता दें कि इसके पहले बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा करने का निर्देश दिया है. इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page