अपराध

नव निर्मित शासकीय कॉम्प्लेक्स में अवैध तोड़फोड़ का आरोप

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। नगर के बस स्टैंड के पास नगर पंचायत द्वारा निर्मित नव निर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में अवैधानिक तरीके से तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भवन का अभी तक आधिकारिक रूप से हैंडओवर भी नहीं हुआ है इसके बावजूद मुख्य निर्माण से जुड़े छत के बीम को तोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉम्प्लेक्स की ऊपरी और निचली छत के बीम को तोड़े जाने से भवन की मजबूती प्रभावित हो सकती है जिससे भविष्य में दुर्घटना की भी आशंका है। लोगों का कहना है कि इस तरह के निर्माण में छेड़छाड़ किसकी अनुमति से की जा रही है यह भी स्पष्ट नहीं है। मामले को लेकर मुद्दे से जुड़े नगरवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या इस कार्य के लिए नगर पंचायत से विधिवत अनुमति ली गई थी यदि अनुमति नहीं ली गई है तो शासकीय भवन के मुख्य स्ट्रक्चर से जुड़े बीम को तोड़ना पूरी तरह अवैधानिक है। यह भी सवाल है कि क्या नगर पंचायत के उपयंत्री से इसकी स्वीकृति ली गई थी या नहीं। मामले को लेकर प्रेस क्लब ने नगर पंचायत छुईखदान में शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है वहीं नगर के कई लोगों ने भी जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है।

मामले में यह भी आरोप सामने आया है कि कॉम्प्लेक्स से जुड़े एक व्यक्ति ने फोटो खींचने के शक में एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि पत्रकार द्वारा स्थल की तस्वीरें लेने की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने खुलेआम धमकी दी। इसके बाद मांग उठ रही है कि यदि समय रहते मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो। साथ ही पत्रकार को दी गई धमकी को लेकर भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page