Advertisement
Uncategorized

जालबांधा के 350 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। पीएम श्री सेजेस जालबांधा के कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के लगभग 350 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने नया रायपुर स्थित साइंस सिटी पुरखौती मुक्तांगन तथा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर में स्थित छेरकी महल मड़वा महल तथा सरोधा बांध का भी शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन में प्राचार्य तारा माधवी पिल्ले के.डी. वर्मा तथा एच.एस. वर्मा द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद रवाना किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला। साइंस सिटी में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विभिन्न प्रयोगों और मॉडल की जानकारी प्राप्त हुई। वहीं पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति वेशभूषा एवं लोक परंपराओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। यहां विद्यार्थियों ने हर नृत्य, कर्मा नृत्य, पंथी नृत्य, सुवा नृत्य सहित विभिन्न आदिवासी लोक नृत्यों की झलक देखी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान अनुभव और सांस्कृतिक समझ में वृद्धि होती है तथा उन्हें व्यवहारिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page