अपराध

जहर सेवन के बाद प्रेमी जोड़े ने खेत में लगाई फांसी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम तेली खपरी में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. जानकारी अनुसार मृतक नारद यादव पिता सुंदरलाल यादव उम्र 20 ग्राम बिजलदेही का निवासी था जिसके बहन की शादी ग्राम सलगापाट निवासी मृतिका पिंकी यादव पिता लखन यादव उम्र 21 वर्ष के परिवार में हुई थी. युवक का अपनी बहन यहां आना-जाना लगा हुआ था जिसके चलते दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. बताया जा रहा है कि युवक नारद शुक्रवार को अपनी दीदी के ससुराल गया हुआ था और इसी रात ग्राम तेली खपरी के शेखूराम साहू के खेत में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा ली. दूसरे दिन सुबह कुछ राहगीरों ने प्रेमी जोड़े का शव फंदे पर लटकता देखा जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई. कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाये जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाई है वहां कीटनाशक की बोतलें भी मिली है वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मृत युवक ने उल्टी किया है जिसे लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन किया था. बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच बीते लगभग 3 साल से प्रेम संबंध था लेकिन दोनों ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page