राजनांदगांव

कामठा में स्कूली छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हायर सेकेण्ड्री स्कूल कामठा के शिक्षकों के निर्देश पर छात्रों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली. शनिवार 13 अगस्त को हायर सेकेण्ड्री स्कूल परिसर से यात्रा बिजलदेही बाजार चौक से होते हुये वापस शाला परिसर में यात्रा का समापन किया गया. इस दौरान स्कूल के प्राचार्य रमेन्द्र कुमार डड़सेना ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. तिरंगा यात्रा में पूर्व माध्य.शाला के प्रधानपाठक अशोक वर्मा, शिक्षक पवन वर्मा, कल्पना डड़सेना, स्टॉफ चित्रसेन साहू, वेदप्रकाश वर्मा, श्रीमती नवीता कौशिक, अर्चना दुबे, टिकेश्वर वर्मा व गजानंद वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page