KCG

छुईखदान में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: छोटे राजा देवराज किशोर दास ने दिया भव्य इफ्तार

छुईखदान। रमजान के पवित्र माह के 28वें रोजे पर छुईखदान शहर में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली जब छोटे राजा देवराज किशोर दास द्वारा मुस्लिम समाज के लिए भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मस्जिद के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश व शहर की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। इस अवसर पर देवराज किशोर दास ने कहा कि छुईखदान सदैव गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है जहां सभी धर्मों के लोग एक परिवार की तरह मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर सामाजिक और धार्मिक आयोजन में सभी समुदायों की सहभागिता शहर की सबसे बड़ी ताकत है। इफ्तार से पूर्व उन्होंने स्वयं रोजेदारों को खजूर वितरित कर रोजा खोलने का आमंत्रण दिया जिससे आत्मीयता का भाव और भी प्रगाढ़ हुआ। मस्जिद के इमाम हाफिज सरीफुल हक साहब ने इस मौके पर शहर और देश की खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की। कार्यक्रम का संचालन जिला मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सज्जाक खान ने किया जबकि आभार प्रदर्शन छुईखदान मुतवल्ली शेख निजामुद्दीन ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही जिनमें शेख निजामुद्दीन, शेख इब्राहिम, हाफिज इलियास, अहमद रिज़वी, हाजी यूसुफ सोलंकी, सैयद आबिद अली, जफर अली, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि छुईखदान की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page