Uncategorized

आयश सिंह बोनी बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण काम मे गति लाने भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह बोनी को दुर्ग संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने प्रदेश के पांच संभागो रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग मे संभाग प्रभारियो के साथ दो दो सह प्रभारियो की नियुक्ति की है जो प्रशासन द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण काम मे भाजयुमो कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित कर मतदाताओ का सहयोग करेंगे। इसी कड़ी मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। श्री सिंह दुर्ग संभाग प्रभारी आकाश सिंह ठाकुर, सह प्रभारी मोनू बहादुर सिंह के साथ मिलकर दुर्ग संभाग मे एसआईआर के कार्य मे भाजयुमो की भूमिका तय करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page