Advertisement
KCG

चिचोला किशोरी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। क्षेत्र के ग्राम चिचोला में हाल ही में हुई जघन्य हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा है कि इससे पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इसी क्रम में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल 1 अप्रैल बुधवार को सुबह 11 बजे ग्राम चिचोला पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के पिता शैलेंद्र वर्मा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेगा और परिवार को न्याय दिलाने के लिए समर्थन का भरोसा देगा साथ ही पार्टी के पदाधिकारी इस मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू, कांग्रेस नेता आकाशदीप सिंह गोल्डी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजराम वर्मा, जनपद सदस्य खेमलता, शैलेंद्र मंडल, दयालु राम वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा सहित अन्य स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page